Top 10 Tourist Places visit/do in Odisha ओडिशा में प्रमुख 10 पर्यटन स्थल ( हिंदी में )

चित्र
Top 10 Tourist Places visit/do in Odisha ओडिशा में प्रमुख 10 पर्यटन स्थल Top 10 Tourist Places of Odisha  भारत के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा प्राकृतिक सुंदरता , समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वास्तुशिल्प के चमत्कारों का खजाना है। अपने विविध परिदृश्यों, प्राचीन मंदिरों, अतुलनीय समुद्र तटों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के साथ, ओडिशा एक अनूठा और समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करता है। इस ब्लॉग  में, हम ओडिशा के प्रमुख 10 पर्यटन  स्थलों को जानेंगे  जो पर्यटकोंको यँहा आने को मजबूर कर  मंत्रमुग्ध कर देंगे। 10 ) Daringbadi दारिंगबाड़ी:(ଦାରିଙ୍ଗବାଡି |) "ओडिशा के कश्मीर" के रूप में जाना जाता है, दारिंगबाड़ी हरे-भरे घाटियों और कॉफी बागानों के बीच बसा एक खूबसूरत  हिल स्टेशन है।पर्यटक एक सुखद जलवायु का अनुभव कर सकते हैं, आश्चर्यजनक खूबसूरत  झरनों की यात्रा करें, और इस सुरम्य पहाड़ी रिट्रीट की शांति का आनंद लें। 9) Sambalpur संबलपुर:(ସମ୍ବଲପୁର) महानदी नदी के तट पर स्थित संबलपुर विश्व प्रसिद्ध संबलपुरी वस्त्र और भव्य समलेश्वरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया के सबसे बड़े मिट्टी के ...

केरल में घूमने के १० प्रमुख पर्यटन स्थल (Top 10 Tourist Attractions in Kerala)

केरल में घूमने के १० प्रमुख पर्यटन स्थल (Top 10 Tourist Attractions in Kerala)



   केरल भारत का सबसे खूबसूरत राज्य वेस्टर्न घाट और मालाबार किनारे के बीच का ये भूभाग माना जाता है की भगवान परशुराम ने इसे बनाया था और इसी कारण केरला को भगवान की भूमि भी कहते (God's Own Country) हर तरफ हरे भरे चाय और कॉफ़ी के बागान नारियल सुपारी और मसाले के बागान बैक वाटर और बैक वाटर खेलते हाथीओ के झुण्ड ऐसा नजारा देखने के लिए लाखो की तादात में देश एंव विदेशी पर्यटक हर साल केरल आते है |

  केरल में विश्वप्रसिद्ध बीच,हिल स्टेशन,बैकवाटर,वन्यजीव अभयरण्य,स्थापत्य कला के अद्भुत नमूनेवाले मंदिर,चर्च तथा केरला में आयुर्वेदिक मसाज से लेके हर आधुनिक सेवाएं का आनंद पर्यटक यंहा ले सकते है | केरला अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है कथकली और मोहिनीअट्टम जैसे क्लासिकल डांस,बैकवाटर में होने वाली बोट रेस और कलारिपट्टू जैसे मार्शल आर्ट के लिए भी केरल मशहूर है |ऐसे अनगिनत हर तरह के पर्यटन स्थलों की भरमार का आनंद लेना है तो केरल सबसे उचित है |तो चलिए इस ब्लॉग में हम देखते है केरल के प्रमुख १० पर्यटन स्थल |

१० अथिरापल्ली Athirapally 

 अथिरापल्ली ये जगह केरल में पिछले दो दशकों से काफी मशहूर है |चलकुड़ी नदी पर ये जलप्रताप केरल का सबसे बड़ा जलप्रताप है इसे भारत का नायगरा भी कहा जाता है ये जलप्रताप लगभग ८० फ़ीट की ऊंचाई से गिरता है | इसे आपने रावण जैसी फिल्मे में भी देखा होगा | अथिरापल्ली जलप्रताप कोचीन से उत्तरी पश्चिमी दिशा में केवल ८५ किमी दुरी पर बसा ये स्थल एक नया टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर दिनबदिन हो रहा है |

९  बेकल किला Bekal Fort


  बेकल किला केरल के कसारगॉड जिले में अरब सागर से सटीक ये किले दक्षिण भारत का सबसे महत्वपूर्ण एंव खूबसूरत किला है ये किला फिल्मी शूटिंग के लिए काफी मशहूर है इस किले को अपने "रंग दे बसंती" जैसी कई सारी फिल्मो में देख होगा | किले के ऊपर से अराब सागर का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है | बेकल किले के आलावा |यंहा का आंजनेय मंदिर भी देखने लायक है ये किला कोच्ची से उत्तर दिशा में ३९५ किमी की दुरी पर ,तो वही मंगलुरु से दक्षिण में ६७ किमी दुरी पर है |

८ त्रिसूर Trissur 

  त्रिसूर कोच्ची से उत्तर की और केवल ८२ किमी की दुरी पर है |त्रिसूर ये केरल की सांस्कृतिक राजधानी है | त्रिसूर में कई सारे मंदिर,चर्चेस और फेस्टिवल हर साल यंहा आयोजित होते है | त्रिसूर में दुनिया के सबसे पुरातन मानव के अवशेष मिले है जो की अश्मयुग के समय के होने का अंदाजा है | त्रिसूर में होने वाला पूरम फेस्टिवल यंहा का प्रमुख आकर्षण है इसे देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक हर साल यंहा आते है |















७   तिरुअनन्तपुरम Tiruanantpuram



 तिरुअनन्तपुरम ( त्रिवेंद्रम ) ये केरल की राजधानी का शहर है तिरुअनन्तपुरम याने के भगवान अनंता का शहर ये शहर पद्मनाभस्वामी मंदिर के लिए मशहूर है जो की भगवन विष्णु का एक रूप है और भारत का सबसे आमिर मंदिर भी है | तिरुअनंतपुरम में एशिया का तीसरा सबसे बड़ा और भारत का पहिला आईटी पार्क है , इन सब के आलावा कुथिरमलिका पैलेस और म्यूजियम,नेपियर म्यूजियम,वेळी टूरिस्ट विलेज ये यंहा के प्रमुख पर्यटन स्थल है | 

६ कोवलम  Kovalam 



 कोवलम भारत के सबसे खूबसूरत बीचो में शुमार होता है केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम से कोवलम दक्षिण में केवल १६ किमी की दुरी पर स्थित है | कोवलम में प्रमुख तीन बीच है जो की लाइटहाउस बीच,हवाह बीच और समुद्र बीच के नाम से जाने जाते है , ये तीनो बीच बड़ी चट्टानों से अलग हुवे है | इन तीनो बीचो की लम्बाई लगभग १७ किमी है | तीनो में से सबसे लोकप्रिय है लाइटहाउस बीच ये नाम इसको यंहापर बने ३५ मीटर की ऊंचाई पर स्थित लाइटहाउस की वजह से है | हवाह बीच अंग्रेजो के ज़माने में महिलाओं के टॉपलेस स्नान के लिए मशहूर था और भारत का ये एकलौता टॉपलेस बीच था बाद में इसपर प्रतिबंद लगा दिया | समुद्र बीच यंहा पर ज्यादा पर्यटक नहीं आते स्थानिक लोग यंहा पर मछली पकड़ने का काम करते है |

👇👇Scroll below to watch complete video 👇👇

५  कोचीन Cochin



 कोचीन केरल का सबसे बड़ा शहर है और केरल में पहुँचाने के लिए प्रमुख केंद्र है | कोच्ची केरला के बिच में बसा  होने के कारन यंहा से केरल घूमना काफी आसान बन जाता है | कोचीन  एर्नाकुलम जिले का महत्वपूर्ण शहर है इसीलिए कोचीन को एर्नाकुलम भी कहते है लेकिन सैलानियों के लिए तो कोचीन ''अरब सागर की रानी'' है (Queen of Arabian Sea) डच पोर्तगीज ,अंग्रेज अरब की सांस्कृतिक छबी का गहरा असर कोचीन पर दिखाई देता है | कोचीन में कोचीन फोर्ट ,चीनी फिशिंग नेट,मट्टनचेरी पैलेस,ज्यू सिनेगॉग ये यंहा के प्रमुख आकर्षण के केंद्र है |

४ वायनाड Wayanad

  वायनाड केरला की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है | वायनाड का मतलब होता है "चावल की भूमि" अगर  इसे केरल का स्वर्ग कहा जाये तो ये गलत नहीं होगा | पश्चिमी घाट की खूबसूरती देखने के लिए वायनाड से बेहतरीन जगह हो ही नहीं सकती | वायनाड के प्रमुख पर्यटन स्थल है एडक्कल केव्स ,बनुसारा डैम,तुषरागिरि जलप्रताप,वायनाड वन्यजीव अभयरण्य ,दिल के आकर का तालाब,वायनाड मानसून ट्रैकिंग का भी एक लोकप्रिय स्थल है |

३   थेक्कड़ी  Thekkady 


  पेरियार नेशनल पार्क देश के सबसे खूबसूरत कुदरती इलाको में से एक है पेरियार में जंगली जीवो की काफी भरमार है पीरियार राष्ट्रिय उद्यान पेरियार लेक के चारो दिशामे ७७७ वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुवा है | पेरियार लेक में बोट राइडिंग करते हुवे जंगली जीवे को देखना काफी रोमांचक अनुभव होता है |पेरियार लेक में हाथी के झुंड को नहाते हुवे देखने नयनरम्य नजारा होता है || पेरियार में हाथी के आलावा बाघ,हिरन और अन्य दुर्लभ जिव भी दिखाई देते है |

२ अल्लेप्पी Alleppy

  अल्लेप्पी केरला और साथ ही में भारत के सबसे रोमांटिक जगह में से एक है हर कोई सैलानी जब कभी केरला घूमने अत है तो अल्लेप्पी उसकी यात्रा में जरूर शामिल होता है | अल्लेप्पी देश और दुनिया में अपने कुदरती बैकवाटर और हाउसबोट के लिए मशहूर ब्रिटिश अधिकार लार्ड  कर्ज़न ने इसे ''वेनिस ऑफ़ ईस्ट'' भी कहा था | हर साल यंहा पर होने वाली बोट रेस को देखने को देश विदेशो से काफी बड़ी संख्या में सैलानी आते है | अल्लेप्पी के प्रमुख आकर्षण है अल्लापुजा बेच ,कुमारकोवंम बर्ड सेंचुरी ,रवि करुणाकरण म्यूजियम,मरारी बीच,पुनामाडा लेक,भगवती मंदिर,कृष्णापुरम पैलेस अदि |अल्लेप्पी कोच्ची से दक्षिण में केवल ५३ किमी की दुरी पर स्थित है |

१ मुन्नार Munnar


   मुन्नार दक्षिण भारत का ये सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है खूबसूरत चाय के बागान,जगह-जगह पर गिरते पांणी के जलप्रताप बादलो से ढकी पहाडियोंकी चोटिया ये नजारा बस पर्यटकों मुन्नार की तरफ खींचता है | मुन्नार अंग्रेजो ने इसे चाय के बागानों के लिए विकसित किया था |मुन्नार में देखने के लिए एर्नाकुलम राष्ट्रीय उद्यान ,टाटा टी  फैक्ट्री ,मेट्टपुट्टी लेक,आट्टुकुल वॉटरफॉल,पोथमेडु व्यू पॉइंट, ब्लॉसम पार्क,कुण्डला लेक ,आनामुड़ी,इंडो स्विस डेरी फार्म,चेयपरा वॉटरफॉल ये प्रमुख आकर्षण है |


Click Below link to book Hotels in Kerala


https://www.booking.com/hotel/in/winter-gardens.en.html?aid=1930616&no_rooms=1&group_adults=1



👇👇Click below to watch complete video of Munnar 👇👇


इन सब के आलावा केरला में कई सारे और भी पर्यटन स्थल है जो की हमेशा से पर्यटकोको आकर्षित करते है इनके कोझिकोड ,पुआर ,अस्थामूड़ी,वर्कला,मालमपुझा पलक्कड़ ,नीलंमपटी,कुमारकोम ये प्रमुख पर्यटन स्थल है |कोचीन और त्रिवेंद्रम यंहा के प्रमुख शहर है जो की देश में अन्य शहरों से हवाई रेल तथा रास्ते  से अच्छी तरह से जुड़े है | कोचीन केरल घूमने के लिए केंद्रीय स्थान है जंहा से मुख्य पर्यटन स्थल तक पहुंचना काफी आसान है |


👇👇Click Below to watch complete video👇👇















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Top 10 Tourist Places visit/do in Odisha ओडिशा में प्रमुख 10 पर्यटन स्थल ( हिंदी में )

Top 10 Tourist places to visit/in Telangana State तेलंगाना राज्य के १० प्रमुख पर्यटन स्थल తెలంగాణ రాష్ట్రంలోని టాప్ 10 పర్యాటక ప్రదేశాలు

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)